छत्तीसगढ़

रायपुर में लागू हुआ नया नियम: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार 1 सितंबर से शहर के सभी पेट्रोल पम्पों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू हो गया है। यानि अब बिना हेलमेट लगाए किसी भी बाइक या स्कूटी चालक को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

इस फैसले का उद्देश्य बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाना और लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डालना है। जिला प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि, नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कई पेट्रोल पम्पों पर इसका असर भी देखने को मिला है। जहां लोग हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाने पहुंचे हैं। शहरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। इस पहल से न सिर्फ यातायात अनुशासन बढ़ेगा, बल्कि लोगों की जान भी सुरक्षित रहेगी।

पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान
एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने बताया कि, यह नियम केवल रायपुर शहर तक सिमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जिले के पेट्रोल पम्पों पर लागू होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बिना हेलमेट के हो रही हैं। उनका मानना है कि, इस कड़े कदम से लोग ज्यादा सतर्क होंगे और सड़क हादसों में नीश्चित रूप से कमी आएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!