राजनीति
आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है पंजाब के विधायक सुखवीर मैसेंरखाना शामिल हुए


जांजगीर चाम्पा जिले ने इस बार आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है और आज नामांकन के लिए तीनो विधानसभा के प्रत्याशियों के साथ पंजाब के विधायक सुखवीर मैसेंरखाना शामिल हुए और इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में आप पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया,,जांजगीर चाम्पा जिला के तीनो विधानसभा से आज प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है,,कांग्रेस,, बीजेपी,,बसपा और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया वही इस बार आम आदमी पार्टी ने भी शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी नहीं की,, आम आदमी पार्टी ने अकलतरा विधानसभा के कोटमी गांव से लेकर बलौदा नैला क्षेत्र होते हुए रैली को बीटीआई चौंक में समाप्त किया,इस रैली को देख कर पंजाब के विधायक सुखवीर सिंग मैसरखाना ने आप पार्टी का छत्तीसगढ़ में जनाधर बढ़ने का दावा किया और जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का भरोसा जताया,,आम आदमी पार्टी के अकलतरा प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी ने अपने विधानसभा चुनाव को राजा और रंक की चुनाव और चाचा भतीजा के पार्टी वाद के खिलाफ आम आदमी का चुनाव बताया,,उन्होंने कहा इस चुनाव में जनता आम आदमी के साथ है,,अकलतरा में झाड़ू चलेगा और आप पार्टी की जीत होंगी,,जांजगीर चाम्पा विफन सभा के तीनो सीट में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिस तरह पार्टी के दिग्गज नेता शक्ति प्रदर्शन में शामिल हो रहे है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी इस बाद चुनाव में अपना पूरा ताकत लगाया कर प्रत्याशी को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगी



