डकैती से पहले ही पकड़े गए आरोपी,जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार,पिस्टल और कारतूस बरामद

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत,पुलिस ने डकैती का प्रयास नाकाम किया,जांजगीर में डकैती की साजिश नाकाम,पुलिस ने किया खुलासा
जांजगीर-चांपा चाम्पा जिले के कोतवाली पुलिस ने डकैती की बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले ही खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एनएसयूआई का शहर अध्यक्ष भी शामिल है,पुलिस ने आरोपियों से दो नकाब,दो लोहे के सब्बल,एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर की दरमियानी रात पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी जब जांजगीर-केरा मार्ग स्थित पेंड्री भाठा के पास गश्त पर थी,तभी श्याम सुपर मार्केट की गली में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया,पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे,लेकिन सक्रिय पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

जांच में आरोपियों के पास से एक पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,दो लोहे के सब्बल और एक बाइक जब्त की गई,पकड़े गए आरोपियों के नाम मनीष कुमार बनवा,चैतन्य दिनकर,हितेश दिनकर,जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी हैं,इनमें जितेंद्र दिनकर जांजगीर एनएसयूआई नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हथियार और कारतूस जितेंद्र दिनकर से खरीदे गए थे,पुलिस ने इस मामले में धारा 331(4), 305(a), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित डकैती की वारदात टल गई और इलाके में सुरक्षा का माहौल कायम हुआ है



