कलेक्टर बनकर सरपंचों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: जांजगीर चाम्पा जिले में बढ़ रही ठगी की घटनाएं,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कलेक्टर बनकर सरपंचों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: जांजगीर चाम्पा जिले में बढ़ रही ठगी की घटनाएं,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिले मे अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब ठगी कि घटना को अंजाम देने के लिए कलेक्टर बनकर सरपंचो से पैसे की मांग कर रहे हैं,,बलौदा पुलिस ने एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जिसने ग्राम पंचायत चारपार के सरपंच को फोन लगा कर अपने आप को जांजगीर चाम्पा का कलेक्टर बताया और गांव के विकास के लिए राशि जारी करने के बदले 10 प्रतिशत की मांग की,,पुलिस ने दिनेश अजगल्ले को गिरफ्तार कर धारा 318(4),,319(2),,62 BNS के तहत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं

बारिश के मौसम बीतने के बाद अब गाँव गाँव मे विकास कार्य प्रारम्भ होने लगा हैं और जांजगीर चाम्पा जिला मे शुरू होने लगा हैं ठगी का कारोबार,,बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत चारपारा के सरपंच ने 16 अक्टूबर को थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मोबाईल मे एक फोन आया था,,जिसमे उसने अपना परिचय जांजगीर चाम्पा कलेक्टर के रूप मे दिया और चारपारा गाँव मे सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत हुआ हैं उसका 10 प्रतिशत कमीशन याने 1 लाख रूपये की मांग की,,और कमीशन की राशि मिलने के एक सप्ताह बाद ख़ाता मे सीसी रोड के लिए पैसा पहुंच जाने का दावा किया
कलेक्टर द्वारा सीधे सरपंच से पैसे की मांग किए जाने से आश्चर्य मे पड़े सरपंच ने जनपद पंचायत के सीईओ को घटना की जानकारी दी और सीईओ द्वारा कलेक्टर के फोन नहीं होने की पुष्टि करने पर बलौदा थाना मे अपराध पंजीबद्ध कराया,,आरोपी ने चारपारा सरपंच के साथ बलौदा क्षेत्र के कई सरपंचो को फोन लगा कर कमीशन की राशि की मांग की हैं
राजेंद्र जायसवाल (एडिशनल एसपी जांजगीर चाम्पा )
उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को मोबाईल की जानकारी और आरोपी की पतासाजी के लिए तैनात किया और बिलासपुर के रहने वाले आरोपी दिनेश अजगल्ले उपको हिरासत मे लिया और पूछताछ मे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया हैं,,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4),,419(2),,62 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं,,आरोपी मुल रुप से बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ के छोटे खैरा गांव का रहने वाला हैं,,जो पहले भी इस तरह के ठगी करने के मामले मे जेल की हवा खा चुका हैं



