राज्य एवं शहर

14 घंटा बाद 14 वर्षीय बालक नीतीश तिवारी का शव बरामद कल शाम नहाते वक्त नहर के तेज बहाव में बहा गया था मासूम सुकली माइनर के पास मिला है शव

जांजगीर चाम्पा जिला के हसदेव बांगो नहर में कल शाम को एक बालक नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया,,घटना के वक्त तीन दोस्त थे,,और दो नहर के ऊपर खड़े थे और नितीश तिवारी नहाने के लिए उतर गया,,और नहर के तेज बहाव में बह गया,,नहर में बहते हुवे साथी को बचाने के लिए उसके एक दोस्त ने प्रयास किया लेकिन बहाव के कारण सफलता नहीं मिली,,और मदद के लिए गुहार लगाने लगा,,घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगो ने तलाश शुरू कर दी वही पुलिस की टीम ने बालक की तलाश के लिए गोताखोर को भी बुलाया है,,था और डायल 112 की टीम, सिटी कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास से सुबह 14 घंटे के बाद 14 वर्षीय बालक नीतीश तिवारी का शव आज सुबह धुरकोट भैसदा पुल माइनर के पास मिला है पंचनामा कर पीएम के लिऐ भेजा जाएगा और शव को परिजन को सौप जाएगा नितीश तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर की कक्षा आठवीं में पढ़ रहा था बाजार पारा जांजगीर का रहने वाला है बालक नीतीश तिवारी के पिता दिनेश तिवारी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!