राज्य एवं शहर

जितने FIR करना है कर लो,जनता के लिए चक्काजाम करता रहूंगा कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का ऐलान

जितने FIR करना है कर लो,जनता के लिए चक्काजाम करता रहूंगा कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का ऐलान

जांजगीर चांपा नेशनल हाईवे 49 पर 6 घंटे तक चले चक्काजाम मामले में कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन में विधायक खुद ग्रामीणों के साथ बैठ गए थे,अब पुलिस कार्रवाई के बाद विधायक का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने साफ कहा है कि चाहे जितने भी केस कर लो,लेकिन जनता की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे

विधायक ने कहा FIR हमारे लिए मेडल की तरह है

विधायक ब्यास कश्यप ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कहा,हम डरने वाले नहीं हैं। प्रशासन जितनी एफआईआर कर ले,हम जनहित के मुद्दे पर सड़क में उतरते रहेंगे,हमारे खिलाफ दर्ज शिकायतें हमारे लिए सम्मान की तरह हैं,ये जनता के लिए लड़ने का सबूत हैं

सरकार पर साधा निशाना

विधायक ने राज्य सरकार और प्रभारी मंत्री पर भी तंज कसा,,कहा जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर की सड़कों की हालत देख लीजिए,,एक साल पहले सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था,,लेकिन हालात आज भी बदतर हैं,,सरकार जांजगीर-चांपा जिले से भेदभाव कर रही है

डबल इंजन सरकार पर तंज

ब्यास कश्यप ने कहा 

डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाम की है,,ज़मीन पर जनता की समस्याओं का कोई हल नहीं हो रहा,,जनता सड़कों की हालत से परेशान है,,और जब लोग आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ FIR कर दी जाती है

क्या है मामला

30 जून को जांजगीर चांपा के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था,,कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप भी इस आंदोलन में शामिल हुए थे,,चक्काजाम करीब 6 घंटे चला,,जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी

विधायक बोले पीछे हटने का सवाल ही नहीं

आंदोलन और एफआईआर को लेकर विधायक ने कहा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा,,हम इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!