Uncategorized

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जिला सक्ति के थाना क्षेत्र डभरा का मामला है की प्रार्थी विमल प्रसाद साहू पिता टुकेश्वर प्रसाद साहू उम्र 45 साल साकिन टुण्र्डी थाना डभरा जिला सक्ती का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2023 के दोपहर 12ः00 बजे प्रार्थी अपने पत्नी के साथ उधारी का पैसा लेने आरोपी के घर गया था, प्रार्थी द्वारा मुझे पैसो की जरूरत है उधारी लिये पैसा को वापस दो बोलने पर अनावेदक द्वारा हमारे घर पैसा मांगने क्यों आये हो कहकर माॅ बहन की अश्लील गाली गलौज कर गैती से प्रार्थी के पत्नी कुसुम बाई के सिर को मारकर चोट पहॅूचाया है। रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 307,294,506,323,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एम आर आहिरे (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रापुसे) के अपराधों की त्वरित निराकरण करने के आदेश पर दौरान विवेचना के प्रकरण के आहिता का मुलाहिजा रिपोर्ट एवं गवाहों के ब्यान के आधार पर प्रकरण में धारा 307 भादवि जोडी गई। प्रकरण में आरोपियो को विधिवत कार्यवाही करते अपराध के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गैती जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण के आरोपियो (01). भोजराम धिरहे पिता परसराम धिरहे उम्र 52 साल (02) सतवन धिरहे पिता भोजराम धिरहे उम्र 24 साल साकिनान टुण्र्डी थाना डभरा जिला सक्ती छ0ग0 को दिनांक 07.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!