जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में आशुतोष गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी ने 5 वी बार दिया पार्षद पद का दिया टिकट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में आशुतोष गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी ने 5 वी बार दिया पार्षद पद का दिया टिकट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 से बहुचर्चित नेता और पांच बार के प्रत्याशी रहे आशुतोष गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पार्षद पद के लिए टिकट देकर अपना विश्वास जताया है।
आशुतोष गोस्वामी ने कहाँ है की वे पार्टी के इस निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। पार्टी और वार्डवासियों ने जिस भरोसे के साथ मुझे समर्थन दिया है,मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा उद्देश्य हमेशा वार्ड की प्रगति और जनता की सेवा रहा है,और मैं इसे जारी रखूंगा।”
आशुतोष गोस्वामी को वार्ड में उनके जनसेवा कार्यों और सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है,,वे जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ और विकास कार्यों के प्रति समर्पण के कारण विशेष रूप से लोकप्रिय हैं
भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके अनुभव और कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें टिकट देकर यह साफ संदेश दिया है कि पार्टी विकास और जनता के प्रति समर्पित नेताओं को प्राथमिकता देती है
अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में आशुतोष गोस्वामी किस प्रकार जनता का समर्थन हासिल कर अपनी जीत की परंपरा को बरकरार रखते हैं



