WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने की हाउसिंग बोर्ड चेयरमेन अनुराग सिंह देव से भेंट

भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने की हाउसिंग बोर्ड चेयरमेन अनुराग सिंह देव से भेंट

हाउसिंग बोर्ड,कॉलोनी जांजगीर की समस्याओं से किया अवगत

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जांजगीर,,भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने गृह निर्माण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग सिंह देव से राजधानी रायपुर में मुलाकात की,,इस सौजन्य मुलाकात में प्रशांत ठाकुर ने अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव का पारंपरिक कोसा शाल और कांसा बर्तन भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान प्रशांत ठाकुर ने जिला मुख्यालय जांजगीर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के प्रति अध्यक्ष को अवगत कराया ।

उन्होंने बताया की 15 से 20 वर्ष पुराने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को आज तक स्थानीय निकाय को हैंड-ओव्हर नहीं किया गया है, जिसका खामियाजा कॉलोनी वासियों को उठाना पड़ रहा है। मोहल्ले में जहां शहर के अन्य वार्डों की तरह साफ सफाई नहीं होती, वहीं सीवरेज की समस्या विकराल रूप ले रही है। कॉलोनी में पानी टँकी तो है , परन्तु कम क्षमता और तकनीकी खामियों के चलते पूरे कॉलोनी को पानी की आपूर्ति नही हो पाती है। मुहल्ले की सड़कें जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है,जिसके चलते आवागमन में असुविधा होती है।

गृह निर्माण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने पूरे विषय को सुना और त्वरित पहल करते हुए अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिया। उन्होंने समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान की बात कही।

इस दौरान प्रशांत सिंह ठाकुर के साथ भाजयुमो नेता राहुल सेन, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, युवा नेता अभिषेक झा उपस्थित रहे।

 

———————–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!