WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राजनीति

जम्मू कश्मीर की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोंगरा रही जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर

जम्मू कश्मीर की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोंगरा रही जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर
“मोदी सरकार के 9 वर्षों में देश में विकास की धारा बह रही है – श्रीमती डोंगरा”
जांजगीर केंद्र में मोदी सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर किया जा रहा है, इस अभियान में प्रवासी कार्यकर्ता अपने निर्धारित प्रवास क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं एवं मोदी सरकार में देश मे हुए विकास कार्यों के विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के निर्देशानुसार महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोंगरा जांजगीर चाम्पा जिले में प्रवास पर पहुँची, और जिले के तीनों विधानसभा के विभिन्न मंडलो में लोगों से मिलकर मोदी सरकार में हुए विकास कार्यो पर चर्चा की।
श्रीमती डोंगरा इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने इन 9 वर्षों में देश में विकास की गंगा बहायी है, देश मे हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है, मैं जिस क्षेत्र से आती हूं वो जम्मू कश्मीर जहां पिछले कई वर्षों से 370 जैसे जटिल धारा लगी हुई थी जो आज मोदी सरकार ने ही हटाकर कश्मीर को आजाद कश्मीर का रूप दिया है, और वहां के लोगों को सम्मान दिया है, वही अब वहां लगातार विकास हो रहा है, मोदी सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया है, निचले तबके के लोगो के लिए विभिन्न योजनाएं मोदी सरकार ने ही लागू किया चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या आयुष्मान भारत योजना ऐसे कई योजना जिससे हर वर्ग के व्यक्ति आज लाभान्वित हो रहे है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जिले में प्रवास पर आई श्रीमती संजीता डोंगरा के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों से आशीर्वाद लिए एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन के पश्चात 04 जुलाई को प्रथम दिवस पामगढ़ विधानसभा के कोनार में लाभार्थियों से मुलाकात के बाद अलग-अलग स्थानों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व सहायता समूह की महिलाओं से मिली, तत्पश्चात तुष्मा में श्रीमती निर्मला पटेल जी के यहां संपर्क एवं भोजन के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद व मातृशक्तियो के साथ बैठक हुआ शाम में अकलतरा नगर के श्री राम चौक में भारत माता की आरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
प्रवास के द्वितीय दिवस 05 जुलाई को नवागढ़ में नव मतदाताओं से संपर्क के पश्चात जांजगीर नगर में वार्ड नंबर 23 के पार्षद श्रीमती अनिता गुड्डू कहरा के निवास में संपर्क व भोजन कर जांजगीर ग्रामीण मंडल के ग्राम पंचायत सिवनी (नैला) में मोदी सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लोगो से मिली तदुपरांत अकलतरा में महिला के साथ हुए चाकूबाजी के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल हुई। इसके पश्चात झुलनपकरिया में लाभार्थी सम्मेलन व सेल्फी कार्यक्रम को श्रीमती डोंगरा से संबोधित किया।
इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संजीता डोंगरा के साथ, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू जिला मंत्री अस्मिता मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उमा सोनी, उर्मिला निर्मलकर, नंदनी राजवाड़े, संतोषी सिंह, मंजूलता टंडन, द्रोपति केसरवानी, संतोषी साहू, तिलेश्वरी साहू, चंद्रवती सोनी, चंद्रकांता राठौर, नवनीता कंवर, संतोषी बरेठ, रोशनी राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरीनारायण संजू बंजारे, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, नरियरा मंडल अध्यक्ष विष्णु कश्यप, मुलमुला महामंत्री रामलाल कश्यप संतोष भेड़पाल ,रितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!