राज्य एवं शहर

भाजपा मंडल चांपा की बैठक संपन्न,नगर पालिका उपाध्यक्ष पद हेतु रणनीति तय,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

भाजपा मंडल चांपा की बैठक संपन्न,नगर पालिका उपाध्यक्ष पद हेतु रणनीति तय,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

चांपा नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप नामदेव और सभी पार्षदों की उपस्थिति में भाजपा मंडल चांपा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनावी सफलता के लिए एकजुटता पर जोर दिया और नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वतंत्र पार्षद के रूप में चुनाव जीतने वाले राम सिंह गोंड को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर भगवा गमछा पहनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही नगर पालिका चुनाव में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई,,बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर के विकास को गति देने और जनहित में कार्य करने के लिए संगठन की ओर से मजबूत रणनीति बनाई जाएगी। आगामी उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अधिकतम पार्षदों का समर्थन दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!