राजनीति

जांजगीर नैला नगर पालिका के खिलाफ में निकले भाजयुमो और बीजेपी के कार्यकर्ता ने बदहाल सड़क अव्यवस्था के खिलाफ गड्ढों में उतरकर किया पौध रोपण और डीएमफ फण्ड हुई गड़बड़ी पर किया अनोखा प्रदर्शन

जांजगीर नैला नगर पालिका के खिलाफ में निकले भाजयुमो और बीजेपी के कार्यकर्ता ने बदहाल सड़क अव्यवस्था के खिलाफ गड्ढों में उतरकर किया पौध रोपण और डीएमफ फण्ड हुई गड़बड़ी पर किया अनोखा प्रदर्श


जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में लाखो रूपये खर्च करने के बाद भी सडक,,नाली की बदहाल अव्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने अनोखा प्रदर्शन किया और नगर पालिका के सीएमओ और अध्यक्ष पर ठेकेदार के साथ सांठ गाँठ कर नगर के विकास में कमीशन खोरी का आरोप लगाया हैं,,भाजयुमो ने सडक के गड्ढों में उतर कर पौध रोपण किया और गड्ढे में बैठ कर नारे बाजी करने वाले पार्षद को कचहरी चौंक में बैठा कर दूध का स्नान कराया,,भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं नगर मंडल भाजपा के द्वारा जांजगीर नैला नगर की बदहाल सड़क अव्यवस्था,,नाली की दुर्दशा और अन्य समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया,,पहले भाजयुमो ने बीटीआई चौंक से कचहरी चौंक तक डीएमफ फण्ड से 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क को ठेकेदार द्वारा 20 दिनों से खोद कर छोड़ने का विरोध किया और जान लेवा गड्ढे को देखने में बाद भी अधिकारियो द्वारा किसी तरह की सुरक्षा इंतजाम नहीं करने पर भाजयुमो ने पौधा रोपण किया,, और पार्षद अमित यादव ने गड्ढे में बैठ कर विरोध जम कर नारे बाजी की,,कचहरी चौंक से नेता जी चौंक तक 60 लाख की लागत से बने सीसीरोड में बने गड्ढों का किया नामकरण,,युवा मोर्चा के सदस्य और पार्षद अमित यादव ने बताया कि कचहरी चौंक से नेताजी चौंक तक हाल में नगर पालिका द्वारा डीएमफ फण्ड से 60 लाख रूपये खर्च कर सीसी रोड बनाया गया जी अभी से बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया हैं,,उसका नामकरण करते हुऐ बेशरम के पौधे लगाया,,वही कचहरी चौंक से नेता जी चौंक तक के नाली निर्माण के लिए भी डीएमफ फण्ड से 60 लाख रूपये स्वीकृति मिली हैं जिसे पूरा करने के लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर निकाला जाता हैं लेकिन ठेकेदार काम करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं,,5 अक्टूबर को नगर पालिका का होगा घेराव,,नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि बीटीआई चौक से लेकर कचहरी चौक तक रैली निकाल कर बीटीआई चौक से लेकर कचहरी चौक तक डीएफ फंड से 1 करोड़ 35 लाख रुपए रोड निर्माण कार्य किया जाना है,,जिसे नगर पालिका जांजगीर नैला के द्वारा ठेकेदार शिवम् कंस्ट्रक्शन को दिया गया है,,ठेकेदार की मनमानी ऐसी कि एक माह से बीटीआई स्कूल के पास एक से डेढ़ फीट गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है और काम शुरू नहीं किया गया है जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है,,बदहाल सड़के,, नाली,,नगर की चरमराई विद्युत अव्यवस्था एवं एक साल से बंद जल आवर्धन योजना को पूरा करने कि मांग को लेकर भाजयुमो ने नगर पालिका के खिलाफ जम कर नारे बाजी की और 5 अक्टूबर तक काम शुरू नहीं होने पर नगर पालिका नैला जांजगीर का ताला बंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी हैं,,लगातार बारिश के कारण सडक निर्माण रुका सीएमओ ने कहा जल्दी काम होगा शुरू,,नगर पालिका के सीएमओ चंदन शर्मा ने नगर की समस्या को स्वीकार किया और इस समस्या के लिए लगातार हो रही बारिश को प्रमुख कारण बताया और बारिश रुकने के बाद काम प्रारम्भ कराने का दावा किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!