WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत करने वाला बजट – पंकज अग्रवाल

छत्तीसगढ़ सरकार के “संकल्प बजट 2026-27” को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट बताया है। पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और गांवों में रोजगार बढ़ाने पर खास ध्यान देता है। उनके अनुसार सरकार का लक्ष्य है कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जाए और किसानों को उनकी मेहनत का सही फायदा मिले,उन्होंने बताया कि बजट में ग्रामीण सड़कों, बिजली,पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं। इससे गांवों में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और खेती-किसानी को नई ताकत मिलेगी,,अग्रवाल ने कहा कि इस बजट से किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, सिंचाई योजनाओं और कृषि से जुड़े नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग और छोटे व्यवसाय बढ़ने से युवाओं को अपने ही गांव और जिले में रोजगार के मौके मिल सकेंगे,,उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीन पर काम दिखेगा। सरकार गांव, किसान और मजदूरों को साथ लेकर चलने की योजना बना रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी,,अंत में पंकज अग्रवाल ने कहा कि संकल्प बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ के किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है और इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!