राज्य एवं शहर

वैसे तो आपने कई शादी देखी होंगी लेकिन आज हम ऐसी शादी दिखाने जा रहे है जहाँ वधु अस्पताल में भर्ती है और वर अपनी वधु को लेने बारात लेकर अस्पताल पहुंचा

वैसे तो आपने कई शादी देखी होंगी लेकिन आज हम ऐसी शादी दिखाने जा रहे है जहाँ वधु अस्पताल में भर्ती है और वर अपनी वधु को लेने बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया और अस्पताल प्रबंधन ने भी शादी का रस्म पूरा करने की तैयारी की और बीमार दुल्हन के स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए विवाह का रस्म पूरा किया और नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया,,जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के श्री नर्सिंग होम में 20 अप्रैल को तय मुहूर्त में अनोखी शादी संपन्न हुआ जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है अस्पताल परिसर में जहां मरीजों का इलाज होता है वही एक मरीज के अस्पताल परिसर में शादी सम्पन्न हुआ है कुछ दिन पहले बैजलपुर गांव की रश्मि महंत की सक्ति जिला के परसाडीह गाँव के राज दास के साथ लगा था,,परिवार वालों ने मिलकर 20 अप्रैल को शादी का मुहूर्त निकाला था,,दोनों परिवार में खुशी का माहौल था धूमधाम से शादी करने के लिए सभी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण दिया, इस बीच अचानक रश्मि की पेट दर्द होने के कारण तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया, जहाँ पता चला कि बड़ी आंत में छेद है,,डॉक्टर ने बताया कि रश्मि की इलाज जल्द से जल्द नहीं करने पर यह तकलीफ रश्मि के लिए घातक होगा,,रश्मि के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी वर पक्ष को हुआ तो तत्काल राज के परिवार ने रश्मि के इलाज को महत्व देते हुए अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय किया और तेरे मुहूर्त में शादी करने का निर्णय लिया क्योंकि दोनों परिवार के लिए यह शादी का समय बढ़ाना सम्भव नहीं था,,चूंकि वर के भाई का भी शादी इसी मंडप में होना तय था और सभी रिश्तेदार पहूंच गए थे,,दोनों परिवार ने आपसी तालमेल बनाते हुए तय मुहूर्त में ही शादी करने का निर्णय लिया और रश्मि का इलाज करते रहे,,श्री नर्सिंग होम,,रश्मि के शादी के 5 दिन पहले ऑपरेशन हुआ और वर पक्ष ने बारात लेकर सीधा अस्पताल पहुंचे और परिसर में ही रीति रिवाज से शादी संपन्न कराया अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी स्टाफ और मरीज के परिवार वाले अनोखी शादी का साक्षी बने

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!