राज्य एवं शहर

मां मड़वारानी मंदिर डबरी पारा जांजगीर में धूमधाम से मनाया जा रहा चैत्र नवरात्रि पर्व

मां मड़वारानी मंदिर डबरी पारा जांजगीर में धूमधाम से मनाया जा रहा चैत्र नवरात्रि पर्व

 

जांजगीर-चांपा जिले के हृदय स्थल, वार्ड नंबर 16, डबरी पारा, जांजगीर स्थित मां मड़वारानी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा है।

रोजाना मंदिर में माता रानी की भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आरती के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी हो रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया है। श्रद्धालु भक्ति भाव से माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

विशेष रूप से, इस वर्ष मां मड़वारानी मंदिर में 68 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धा भाव से ज्योति कलश जलवाए हैं। मान्यता है कि माता रानी की कृपा से श्रद्धालुओं की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!