राज्य एवं शहर


छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जनपद पंचायतों में दी गई ट्रेनिंग गांव में परिवारों का 24 जुलाई से शुरू होगा सत्यापन कार्य प्रशिक्षण में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जनपद पंचायतों में दी गई ट्रेनिंग
गांव में परिवारों का 24 जुलाई से शुरू होगा सत्यापन कार्य
प्रशिक्षण में शामिल हुए
जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर जनपद पंचायतों में सत्यापन दल को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित दल द्वारा 24 जुलाई से सत्यापन का कार्य शुरू किया जाएगा।
जनपद पंचायत बलौदा, अकलतरा, पामगढ़, नवागढ़, बम्हनीडीह के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (रा.), जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर द्वारा सत्यापन दल को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जनपद के सभा कक्ष में सुपरवाइजर, प्रागणक, सचिव, पटवारियो को सत्यापन करने के पूर्व सत्यापन प्रपत्र एवं ऑनलाइन डेटा एंट्री के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में सर्वे एप डाउनलोड करना, लॉग इन करना, डाटा एंट्री के प्रशिक्षण के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत का डाटा डाउनलोड कराने के बारे बताया। ट्रेनिंग में बताया गया कि यह कोई नवीन सर्वे नही है बल्कि पूर्व में किए गए सर्वेक्षण का ही सत्यापन किया जाना है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!