राजनीति
पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में छतीसगढ़ राज्य के प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा हुए शामिल


दिल्ली के जवाहर भवन में राजीव गाँधी पंचायतीराज स॔गठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।19 को सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र आरंभ कर रात 8 बजे तक चला।
कल 20 जून को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,,उद्घाटन सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अस्वस्थ होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद तिवारी उप नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एवं विचारक उपस्थित थे।
राजीव गाँधी पंचायतीराज स॔गठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मिनाक्षी नटराजन उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संयोजन किया।
समापन सत्र में मणिशंकर अय्यर ने उद्बोधन दिया,,पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा भी मंचस्थ रहे इस संगठन की यही विशेशता है पूरे देश से 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।छत्तीसगढ से 75 प्रतिनिधि शामिल हुए,,हमारे आदर्श राहुल गाँधी जी के जन्मदिन पर सभी प्रतिनिधियों ने बधाई दी।



