राज्य एवं शहर

मुख्य अतिथि नही पहुँचे,खाली कुर्सियों के सामने हुआ राज्योत्सव का आगाज

राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर जांजगीर चाम्पा जिला मे भी हाई स्कूल ग्राउंड को ख़ास सजाया गया,,अतिथि के रूप मे मंत्री टंक राम वर्मा को आमंत्रित किया गया,,लेकिन मुख्य अतिथि के नहीं से सांसद कमेलश जांगड़े और विधायक ब्यास कश्यप ने शिरकत की और दर्शकों के बिना खाली कुर्सी के सामने तीन दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत की,,और जांजगीर चाम्पा जिला के पिछड़े विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

जांजगीर चाम्पा जिला मे भी राज्योंत्सव के आयोजन के लिए हाई स्कूल मैदान को विभागीय स्टालो से सजाया गया,,शाम चार बजे से अतिथियों के आगमन पर स्वागत के लिए नगर के लोग़ पहुंचे,,लेकिन मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा समय मे नहीं पहुचे और कार्यक्रम शाम सात बजे सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक ब्यास कश्यप पहुंचे,,लेकिन दर्शकों वापस लौट गए और कुर्सियां खाली रही,,कार्यक्रम विलम्ब से शुरुआत हुई और कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य स्थापना के 25 साल पूरा होने पर प्रदेश वासियो को बधाई दी और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया,,उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने के लिए कई लोगो ने सपना देखा था,,और अटल बिहारी वाजपेई ने उसे साकार किया,,प्रदेश का इस 25 साल मे काफी विकास हुआ लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला मे विकास की गति धीमा रहा अब गुटिय राजनीती को छोड़ कर जिले का विकास करने का आह्वान किया

ब्यास कश्यप (कांग्रेसी विधायक जांजगीर चाम्पा)

वही सांसद कमलेश जांगड़े ने भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश वासियो को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर प्रदेश को एक नई पहचान दी अब इस राज्य को सवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवम्बर को रायपुर मे करोडो की सौगात दी है,,प्रदेश मे लगातर उच्च शिक्षा,,इंजिनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र ने कई बड़े संस्थान खुल गए है,,जिसके कारण अब प्रदेश के युवा अच्छी शिक्षा के साथ बड़े बड़े उद्योगो मे अपना कैरियर बनाने का मौका मिला है,,प्रदेश कि उन्नति के लिए राज्य और केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है,,अब सब मिल कर प्रदेश के साथ जांजगीर चाम्पा जिला का विकास करेंगे

कमलेश जांगड़े ( सांसद )

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वे वर्ष को उत्साह के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन ने ख़ास प्रयास किया था,,लेकिन मुख्य अतिथि के कार्यक्रम रद्द होने के साथ उद्घाटन समारोह 3 घंटा विलम्ब से शुरुआत होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम औपचारिकता बन कर रहा गया हालांकि कार्यक्रम का मंच जनप्रतिनिधियों से खचाखच भरा रहा,,और स्वागत का सिलसिला लम्बा चला रहा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!