WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राछा-पोड़ी में 295 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात,सत्संग कार्यक्रम में भी हुए शामिल

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के राछा पोड़ी गांव में रविवार को आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए,,उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे,,कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के करीब 295 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण,,भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया,,

पोड़ी भांठा स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी ) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ( पीएचई ) ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) सिंचाई विभाग सीजीएमएससी सहित 12 विभागों के कार्यों का शुभारंभ किया गया,,इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में सड़क,,पेयजल,,स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर लगातार काम कर रही है और अब जांजगीर-चांपा जिले में भी विकास कार्यों की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले के लोगों को बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूलों के समय में किसी प्रकार के बदलाव से इनकार किया। उन्होंने कहा कि स्कूल निर्धारित समय पर ही संचालित होंगे। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में प्रार्थना के साथ श्लोक और मंत्रोच्चार किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास में मदद मिलती है तथा सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है,,शासकीय कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राछा-पोड़ी स्थित सत्य निज नाम आश्रम पहुंचे,,जहां उन्होंने आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया,,इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे,,मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और आश्रम की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की,,मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,,अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को जिले के विकास और धार्मिक सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!