राज्य एवं शहर

राष्ट्रीय जल दिवस पर हसदेव नदी डोंगा घाट में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

राष्ट्रीय जल दिवस पर हसदेव नदी डोंगा घाट में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

जल बचाओ, जीवन बचाओ – जल है तो कल है

जांजगीर-चांपा,,छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे हसदेव नदी के डोंगा घाट में जीवन धारा नमामि गंगे टीम और गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वच्छता,पूजा-अर्चना एवं जल शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया,,

कार्यक्रम में जीवन धारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.हरिओम शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों,गंगा सेवकों और समाजसेवियों को संबोधित किया,उन्होंने कहा कि हसदेव नदी और उसके घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,इसके लिए “कैच द रेन” अभियान, पौधारोपण,जल संरक्षण एवं संचयन को बढ़ावा देना जरूरी है,जिससे पूरे छत्तीसगढ़ और भारत को स्वच्छ,सुंदर और हरित बनाया जा सके,,

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि जल मां के समान है,क्योंकि जल से ही जीवन संभव है उन्होंने इस अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मां हसदेव की सेवा को निरंतर जारी रखने की बात कही

भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हसदेव नदी चांपा शहर की मां के समान है,और इसके घाटों को स्वच्छ रखने के लिए चांपा सेवा संस्थान एवं अन्य समितियां लगातार कार्य कर रही हैं,आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा

चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला प्रभारी अनिल मनवानी और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम खूबवानी ने व्यापारियों की ओर से पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई,,जीवन धारा नमामि गंगे की जिला अध्यक्ष रमा गोस्वामी ने कहा कि उनकी संस्था आगे भी नदी की सफाई और जनजागरूकता शिविरों के माध्यम से जिले की अन्य नदियों के संरक्षण के लिए कार्य करती रहेगी

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख गणमान्य लोग

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा,चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला प्रभारी अनिल मनवानी,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम खूबवानी,पार्षद तिवारी जी,चेंबर ऑफ कॉमर्स चांपा अध्यक्ष राजन गुप्ता,चेंबर ऑफ कॉमर्स जांजगीर के कोषाध्यक्ष भरत टहलानी,सदस्य सुरेश जैन,श्रीमती संतोषी गोस्वामी,हर नारायण मानसर,शिवचरण राठौर
सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हर हर गंगे, नमामि गंगे”
“जल, जंगल, जमीन बचाओ – धरा को स्वच्छ सुंदर बनाओ”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!