भाठापारा क्षेत्र के लोगों की गुहार,,कीचड़ और दूषित पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से जनदर्शन में मांगा समाधान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
भाठापारा क्षेत्र के लोगों की गुहार,,कीचड़ और दूषित पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से जनदर्शन में मांगा समाधान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा जिला के नवागढ़ ब्लॉक के सलखन गांव के भाठापारा क्षेत्र में रहने वाले लोग लंबे समय से कीचड़ भरे रास्तों और दूषित हैंडपंप के पानी से परेशान हैं। इन समस्याओं का सामना करने वाले ग्रामीणों ने अपने सरपंच और पंच से कई बार समाधान की गुहार लगाई,, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी,,भाठापारा के ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और पंच उनकी समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की मदद नहीं कर रहे,,एक ग्रामीण ने बताया कि सरपंच ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी शिकायत कलेक्टर से करने पर भी कोई समाधान नहीं होगा
इस निराशा और समस्या से त्रस्त भाठापारा क्षेत्र के महिला और पुरुष कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचे,,उन्होंने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और दूषित पानी पीने के कारण उनकी स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है
मीना कुमारी भारद्वाज ( परेशान महिला )
कलेक्टर ने जनदर्शन में आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा,,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत सलखन गांव का दौरा करें और वहां की समस्याओं का जायजा लेकर उचित कार्रवाई करें
अमर नाथ ( शिकायतकर्ता )
ग्रामीणों को उम्मीद है कि कलेक्टर के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही होगा और वे एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में जी सकेंगे



