राज्य एवं शहर

बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल जांजगीर के बिजली ऑफिस का घेराव,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुतला दहन करेगी कांग्रेस

 

राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। इसी सिलसिले में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता की,,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी। इसका फायदा हर वर्ग के लोगों को मिल रहा था। लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद अब तक 8 बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा चुकी है और अब केवल 100 यूनिट तक ही बिल हाफ कहा जा रहा है,,उन्होंने बताया कि योजना में ऐसा क्राइटेरिया बना दिया गया है कि एकल बत्ती कनेक्शन वाले लोग भी इसका फायदा नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पुरानी योजना को फिर से उसी रूप में लागू किया जाए,

जैसे कांग्रेस सरकार में थी,,इसके साथ ही कांग्रेस ने 7 अगस्त को शाम 5 बजे जिला मुख्यालय के बिजली विभाग के ऑफिस का घेराव करने और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का एलान किया है,,कांग्रेस ने इसे जनता के हक की लड़ाई बताया है और सरकार से मांग की है कि महंगी बिजली से राहत देने वाली पुरानी योजना को तुरंत बहाल किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!