राज्य एवं शहर

जिले की टूटी सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल,,कल कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी जिला कांग्रेस,सड़कों की मरम्मत को लेकर बड़ा आंदोलन

जांजगीर चांपा जिले की जर्जर और टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग अब जोर पकड़ने लगी है,,लंबे समय से सड़क सुधार को लेकर हो रही अनदेखी से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी ने अब कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिया है,,यह घेराव कल किया जाएगा,,जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे

इस आंदोलन में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप,,अकलतरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी मौजूद रहेंगे,तीनों विधायकों ने साफ कहा है कि जनता अब और इंतजार नहीं करेगी अब सड़कों की मरम्मत के लिए सड़कों पर उतरना ही होगा

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं,,लेकिन सांसद और अन्य प्रमुख पदों पर बीजेपी के नेता हैं,,जनता ने दोनों दलों के नेताओं को जिम्मेदारी दी है,,इसलिए विकास कार्यों की उपेक्षा करना किसी भी रूप में सही नहीं है,,उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि रोजाना आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है,,लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है,,व्यास कश्यप ने कहा अगर सरकार और प्रशासन ने जिले की सड़कों को दुरुस्त नहीं किया तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा,,यह आंदोलन सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की तकलीफों की आवाज उठाने के लिए है,,कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिले की कई मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं,,बरसात खत्म होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है,,जिससे लोगों को सफर करना मुश्किल हो गया है,,कांग्रेस के इस घेराव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है,,प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय के आसपास बेरीकेटिंग लगानी शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है,,अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी,,कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कल का घेराव शांतिपूर्ण होगा,,लेकिन यदि सड़कों की मरम्मत के ठोस आश्वासन नहीं मिले,,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,,जिले की जनता भी अब उम्मीद लगाए बैठी है कि शायद इस बार उनकी सड़कों की दशा सुधर सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!