बम्हनीडीह में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,भूपेश बघेल-चरणदास महंत ने किया रोड शो

जांजगीर चांपा जिले के नवगठित बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव को लेकर अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है,,नगर पंचायत के पहले चुनाव को कांग्रेस ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है,,यही वजह है कि कांग्रेस के बड़े नेता लगातार बम्हनीडीह पहुंच रहे हैं और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं,,बुधवार शाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बम्हनीडीह में विशाल रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की,,भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ चार विधायक भी रोड शो में शामिल हुए,,कांग्रेस नेताओं ने वार्ड क्रमांक 3 से रोड शो की शुरुआत की और अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की,,
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी भीड़ देखने को मिली,,जगह-जगह नेताओं का स्वागत किया गया और कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी हुई,,रोड शो के बाद कांग्रेस नेताओं ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया,,सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था और कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है,,उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कई विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई थी,,लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार ने कई कामों को रोकने का काम किया है,,उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत होती है तो विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा,,भूपेश बघेल ने कहा कि यह चुनाव आने वाले समय की दिशा तय करेगा,,उन्होंने लोगों से कहा कि बीजेपी सरकार का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है और आने वाले समय में प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर बम्हनीडीह में विशेष विकास कार्य कराए जाएंगे,,उन्होंने बम्हनीडीह को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बताते हुए कहा कि यहां की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ी रही है,,वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा,,उन्होंने कहा कि जब बम्हनीडीह ग्राम पंचायत था तब भी यहां की जनता कांग्रेस को समर्थन देती थी और विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को भारी समर्थन मिला,,उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेता और पदाधिकारी चुनाव में लोगों को डराने और दबाव बनाने का काम कर रहे हैं,,उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी और व्यापार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है,,लेकिन कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और किसी को डरने की जरूरत नहीं है,,चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता इसलिए बम्हनीडीह पहुंचे हैं ताकि जनता को भरोसा दिलाया जा सके कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ है,,उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की,,बम्हनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है,,कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए रामलाल सहारे को अपना प्रत्याशी बनाया है,,इसके साथ ही पार्टी ने सभी 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं,,कांग्रेस इस चुनाव को बेहद अहम मान रही है और इसे बीजेपी सरकार की नाकामी के खिलाफ जनता का चुनाव बता रही है,,बम्हनीडीह नगर पंचायत का यह पहला चुनाव होने के कारण पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी गर्म है,,कांग्रेस जहां अपनी पुरानी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है,,वहीं बीजेपी भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है,,आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है।



