शराब में जहर मिलाकर की गई हत्या की साजिश, दो निर्दोषों की गई जान आरोपी गिरफ्तार

शराब में जहर मिलाकर की गई हत्या की साजिश, दो निर्दोषों की गई जान आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा (नवागढ़): नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में 6 मार्च को शराब पीने से हुई दो मौतों के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना में 65 वर्षीय सीताराम खूंटे और 25 वर्षीय रोहित तेंदुलकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब में कीटनाशक ज़हर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
दुश्मनी में रची गई थी साजिश: जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही रामगोपाल खूंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूल किया कि वह गांव के सुंदरलाल कुर्रे से पुरानी रंजिश रखता था और उसी से बदला लेने के लिए शराब में ज़हर मिलाया था। 6 मार्च को उसने शराब में कीटनाशक मिलाकर सुंदरलाल को पिलाने की कोशिश की, लेकिन संदेह होने पर सुंदरलाल ने शराब पीने से इनकार कर दिया और वह शराब पास बैठे सीताराम और रोहित को दे दी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार: मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी रामगोपाल खूंटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



