राज्य एवं शहर

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जांजगीर का आदेश,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN परजिला

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जांजगीर का आदेश,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN परजिला

बीमा अवधि में वाहन क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति देने से इनकार किया,,अब क्षतिपूर्ति राशि 1,32,108,मुकदमे के खर्च 5,000,व मानसिक क्षतिपूर्ति 12,000,सहित देना होगा,,उपभोक्ता,,शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार चन्द्रा पिता धजालाल चंद्रा निवासी जैजैपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ ने अपने स्वामित्व की वाहन मारुति डिज़ायर क्रमांक CG 11 BG 0138 को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बिलासपुर से प्रथमपक्ष का बीमा दिनांक 19-10-23 से 18-10-24 तक के लिए कराया था,,बीमा अवधि में दिनांक 04-03-24 को वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,,तब उपभोक्ता ने बीमा अवधि में वाहन के क्षतिग्रस्त होने के कारण बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति की मांग की लेकिन बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति की राशि इस आधार पर देने से इनकार किया कि बीमा शर्तों का उल्लंघन किया गया है,,तथा दुर्घटना के समय वाहन स्वामी,,वाहन का चालन नहीं कर रहा था तथा दुर्घटना के सम्बंध में भी बयान बार बार बदल रहा है,,बीमा कंपनी ने दुर्घटना के संबंध में सर्वे भी कराया,,तब उपभोक्ता,,शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग जांजगीर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया,,जिला उपभोक्ता आयोग जांजगीर के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुंडू,,सदस्य श्री विशाल तिवारी,,सदस्य श्रीमती महिमा सिंह ने दोनों पक्षों के द्वारा पेश शपथ पत्र,,दस्तावेजों का सावधानी पूर्वक अवलोकन कर पाया कि वाहन बीमा अवधि में ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था,,बीमा शर्तों का उलंघन नहीं किया गया है,,असत्य कथन भी नहीं कहा गया है,,दुर्घटना दिनांक को वाहन चालन शिकायतकर्ता के द्वारा किया जा रहा था,,बीमा कंपनी ने समुचित कारण बिना क्षति के भुगतान से इनकार कर सेवा में कमी की है,,अतः बीमा कंपनी उपभोक्ता,,शिकायतकर्ता को उसके द्वारा कराये गयै सर्वे के अनुसार वाहन मरम्मत खर्च 1,32,108 देगी तथा मानसिक संताप का 12,000 वाद व्यय का 5,000 भी आदेश दिनांक से 45 दिनों के भीतर अदा करेगी,,नियत अवधि में आदेशित राशि नहीं देने पर आदेश दिनांक से भुगतान दिनांक तक आदेशित राशि पर 6% वार्षिक ब्याज देगी,,अतः उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 35 के अंतर्गत पेश परिवाद,,शिकायत को स्वीकार कर उक्त आदेश पारित किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!