राज्य एवं शहर
घर के बरामदे में मिली फांसी पर लटकती महिला की लाश, महिला ने की आत्महत्या, महिला के शव के पास से मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस


घर के बरामदे में मिली फांसी पर लटकती महिला की लाश, महिला ने की आत्महत्या, महिला के शव के पास से मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस
जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा में स्थित अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी ने कॉलोनी के मकान के बाहर बरामदा में लगे खिड़की से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतिका महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,मृतिका तृप्ति शर्मा के पति यशवंत शर्मा बुधवार की रात्रि 10 से 10.30 बजे वह अपने काम पर चला गया था। मकान में केवल मृतिका और उसका 10 साल का बेटा विवान शर्मा घर में थे। बेटा विवान कमरे में मोबाइल चलते सो गया था। सुबह 5.30 बेज उठा तो देखा की उसकी मां तृप्ति शर्मा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद विवान ने अपने पिता को घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दी। विवान ने बताया की बुधवार की सुबह मां पिता का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मां मकान के बाहर बरामदे में थी।विवान ने बताया की पास में रखे चाकू से राशि को कटने की कोशिश की मगर कटा नही। जिसके बाद वह अपने घर के बगल में पड़ोसी के घर चला गया। जिसके बाद मृतिका के पति यशवंत शर्मा मकान आया और घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस की दी। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा गया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मृतिका के पति यशवंत शर्मा ने बताया दुर्ग से ट्रांसफर 2 माह पहले मडवा के अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत संयंत्र में हुआ था 2 माह का वेतन नहीं मिला था। जिससे लेकर परेशानी चल रही थी।
मृतिका तृप्ति शर्मा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे अपने माता पिता को लिखा था की आर्थिक तंगी के कारण में मैं अपनी जान दे रही हूं मेरे पति की कोई गलती नही है उसे कुछ मत करना। मेरे बेटे का खयाल रखना।



