राजनीति
जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने अपने क्षेत्र की समस्या और विकास को लेकर निकाली पद यात्रा



जांजगीर चाम्पा जिला के बम्हनीडीह के बीजेपी जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने अपने क्षेत्र की समस्या और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए पांच दिनों तक पदयात्रा की,,गगन जयपुरिया ने पांच दिनों मे 39 गाँव का पद यात्रा की और पदयात्रा के दौरान मजरा टोला और बाजार मे जनता से मुलाक़ात की और क्षेत्र की समस्या के विषय मे जानकारी लीं,,वही जनता ने अपने जनप्रतिनिधि को अपने बीच पा कर बिजली पानी और सड़क की समस्या को दूर करने की मांग की,,गगन जयपुरिया ने कहा कि इस पद यात्रा का थीम उगहि नवा सुरुज को साकार करने के लिए जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र मे सरकार द्वारा किसी तरह विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया और बसपा विधायक के 10 साल के कार्यकाल को भी क्षेत्र के विकास नहीं होने आरोप लगाया है,,और क्षेत्र कि जनता को इस बार कांग्रेस का सूरज अस्त होने और बीजेपी सरकार का उदय होते ही क्षेत्र के छत्तीसगढ़ का विकास का रास्ता खुलने का भरोसा दिलाया और बम्हनीडीह बरगड़ी सिद्ध बाबा मंदिर परिसर मे पद यात्रा का समापन किया



