राज्य एवं शहर

वाहनो की चेकिंग के दौरान कार से मिला 10 लाख रूपये नगद बरामद,नेशनल हाईवे में FST और SST की टीम ने की बड़ी कारवाई

वाहनो की चेकिंग के दौरान कार से मिला 10 लाख रूपये नगद बरामद,नेशनल हाईवे में FST और SST की टीम ने की बड़ी कारवाई
जांजगीर चाम्पा जिला के नेशनल हाईवे में FST और SST की टीम ने आज बड़ी कारवाई की है,,और हथनेवरा गांव के पास वाहनो की चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख रूपये नगद बरामद किया है, जाँच टीम ने वाहन चालक से कार में रखे पैसे के विषय में पूछ ताछ की, और संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर 10 लाख रूपये को जप्त कर चाम्पा थाना के सुपुर्द कर दिया है,,
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्देशन में एसएसटी, एफएसटी दल द्वारा लगातार सघन जाँच की जा रही है। एफएसटी दल प्रभारी नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हथनेवरा चौक में वाहनों का जांच के दौरान गाड़ी में एफएसटी दल क्रमांक 28 द्वारा हथनेवरा फोरलेन के पास जांच के दौरान कार में 10 लाख 5 हजार 700 रुपए राशि पाए जाने पर पूछताछ किया गया। दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण राशि जब्त कर थाना चांपा के सुपुर्द कर कार्यवाही की गई।
जांजगीर चाम्पा जिला में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर जिला निर्वाचन आयोग ने चुस्ती के साथ आवाजाहि करने वालो पर सख्त निगरानी शुरू कर दी हैं,,और FST,, SST टीम का गठन कर जिले के प्रवेश मार्गो में निगरानी लगाई हैं,,जिसमे स्टेट की टीम और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस की ड्यूटी लगाई हैं,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!