शिक्षित बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 1 जून से रायपुर में धरने की चेतावनी

शिक्षित बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 1 जून से रायपुर में धरने की चेतावनी

जांजगीर चांपा जिले में डीएड,बीएड प्रशिक्षित और टेट पास युवाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया,,इन युवाओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत 57,000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था,,लेकिन आज तक एक भी पद पर नियुक्ति नहीं हुई है

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और राज्य में चल रहे युक्तियुक्तकरण नीति का विरोध किया,,युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार 33,000 शिक्षकों की भर्ती करने के बजाय 5 कक्षाओं के लिए सिर्फ 1 शिक्षक रखने जैसी व्यवस्था लागू कर रही है,,जो शिक्षा की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित करेगी,,छात्रों का कहना है कि सरकार शिक्षा के नाम पर छलावा कर रही है 4000 से अधिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी हो रही है,,जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन है,,प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और युक्तियुक्तकरण पर रोक नहीं लगी,,तो वे 1 जून से रायपुर में बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगे,,युवाओं ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि गरीब, वंचित और आदिवासी बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वादे के मुताबिक 57,000 शिक्षकों की भर्ती शीघ्र पूरी की जाए और स्कूलों को बंद करने की योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए



