जिला अस्पताल जांजगीर में शार्ट सर्किट से लगी आग,,अस्पताल में मचा अफरा तफरी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जिला अस्पताल जांजगीर में शार्ट सर्किट से लगी आग,,अस्पताल में मचा अफरा तफरी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – चांपा जिला अस्पताल में हुए हादसे ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है,,आपातकालीन वार्ड के सामने अचानक बिजली फटने की आवाज के साथ चिंगारी उठी,,जो कुछ ही पलों में आग का रूप ले चुकी थी,,इस घटना से नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच अफरा – तफरी मच गई,,घटना नर्सिंग ड्यूटी रूम के सामने घटी,, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और मरीजों में भय का माहौल बन गया
हालांकि,,सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया,,आपातकालीन चिकित्सा वार्ड में भर्ती 11 मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर,,पहले बाथरूम में और फिर अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया,,इस दौरान धुएं के कारण मरीजों की हालत और भी बिगड़ सकती थी,,लेकिन उन्हें समय पर दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर लिया गया

अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन ने आपातकालीन वार्ड का कनेक्शन काटकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है,, अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने इस घटना का कारण शॉर्ट सर्किट और ओवरलोडिंग को बताया,,और आग पर काबू पाने में सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी की सराहना की। वहीं,,इस हादसे ने अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को भी उजागर किया है

लगातार मेंटेनेंस की मांग के बावजूद समय पर मरम्मत का कार्य नहीं किया गया,,जिससे यह हादसा हुआ,,इसके अलावा,,सुरक्षा कर्मियों का चार महीने से वेतन लंबित है,,जो अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता को दर्शाता है अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी,,जिसका समय रहते समाधान करना जरूरी था,,अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक अस्पताल प्रबंधन इस तरह की अनदेखी करता रहेगा



