राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स जांजगीर-नैला इकाई की पहली बैठक सम्पन्न

जांजगीर-नैला। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की जांजगीर-नैला इकाई की पहली कार्यकारिणी बैठक नैला वॉर्ड नंबर 3 में अस्थायी कार्यालय पर हुई। बैठक की मेज़बानी इकाई अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की। इसमें व्यापार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नैला-जांजगीर इकाई के संरक्षक उमेश गोयल और सुशील जैन, प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुरली गुरुनानी, धीरज जैन, विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भरत टहलानी, सचिव सुनील शर्मा, सहसचिव अमित शर्मा और सह सचिव विकास पालीवाल शामिल हुए।

बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई:

1. जीएसटी में हाल में हुए बदलावों से व्यापारियों को क्या फायदा या नुकसान होगा, और 5% व 12% की नई दरों से बाजार पर क्या असर पड़ेगा – इस विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें जीएसटी रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

2. नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा।

3. त्योहार के समय दुकानों की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा हो।

4. शहर के व्यापारियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उपायों पर चर्चा की गई।

5. व्यापारियों को आने वाली परेशानियों को समझ कर उनके समाधान पर विचार किया गया।

6. स्मार्ट बाजार और थोक बाजार के विकास पर भी बात की गई।

7. कार्यकारिणी का विस्तार करने पर भी विचार किया गया।

इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाधान और शहर में व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!