राज्य एवं शहर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ग्राम धनेली में साहू समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ग्राम धनेली में साहू समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
गत दिवस छ.ग.विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम धनेली के भाठापारा में अपने विधायक विकास निधि से 7.00 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का पूजा-अर्चना कर फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी,हर गांव में मूलभूत आवष्यकताओं की पूर्ती करने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सभी गांव के लोगों, ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन बनाने का प्रयास किया है, ताकि गरीब, किसान व आम आदमी अपने दुख-सुख के कार्य को इन सामुदायिक भवनों में सुविधाजनक ढंग से कर सकें। सामाजिक कार्यों के लिए भी यह भवन सदैव उपलब्ध रहता है। श्री चंदेल ने कहा कि छ.ग. में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब व किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सकरार के तीन महिने के अल्प समय में ही अनेक कल्याणकारी कार्य किये गये। मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया गया है, आने वाले समय में हम छ.ग. को एक विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहेे है। ग्राम धनेली पहुंचने पर साहू समाज के स्वजातीय बंधुओं, ग्रामीणजनों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का पुश्पाहार एवं पुश्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। सर्व प्रथम उन्होंने नव निर्मित सामुदायिक भवन में पहुंचकर पूजा-अर्चना की, फीता काटकर, विधिवत रूप से भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ईतवार साहू, संजय साहू, दिनेष राठौर, सरपंच श्रीमती संगीता उमाकांत राठौर, चंद्रषेखर साहू, बट्टूलाल साहू, नंदलाल साहू, भोलाराम साहू, दिगम्बर साहू, हरिषंकर साहू, गुलाब साहू, सनत राठौर,श्रीकिषोर श्रीवास रमाकांत राठौर, रितेष राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व स्वाजीतय बंधुगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!