ए भाई जरा देख के चलो आगे ही नहीं पीछे भी,ये फ़िल्म का गाना नहीं बल्कि जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे,,खस्ता हैं सड़को को देख कर लोग कहते है एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

ए भाई जरा देख के चलो आगे ही नहीं पीछे भी,ये फ़िल्म का गाना नहीं बल्कि जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे,,खस्ता हैं सड़को को देख कर लोग कहते है
एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चाम्पा जिला के मुख्य सड़को का बुरा हाल है,,जिला मुख्यालय की सड़को के साथ जांजगीर केरा रोड का बुरा हाल हो गया है,,जिसके कारण यात्रियों का चलना दुभर हो गया है,,सड़को मे गड्डा है या गड्डे मे सड़क ये तय कर पाना मुश्किल है,,लोग बड़े बड़े गड्ढे मे गिर कर जख्मी हो जा रहे है,,जांजगीर से नवागढ़ ब्लाक जाने के वाले इस सड़क मे अधिकारी और जन प्रतिनिधियों का आना जाना है इसके बाद भी सड़क का मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश है
नेतराम कश्यप ( ग्रामीण )
ए भाई जरा देख के चलो आगे ही नहीं पीछे भी,,ये फ़िल्म का गाना नहीं बल्कि जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय की खस्ता हाल सड़को को देख कर लोग कहते है,,अगर आपको सुरक्षित अपने घर पहुंचना है तो सड़को मे सम्हाल कर चलना होगा,,जांजगीर मंडी चौक से केरा रोड की पेण्ड्री गाँव की 2 किलो मीटर की सड़क बड़े बड़े गड्ढों से भरा पड़ा है,,जिसे देख कर इस सडक को किसी अविकसित गाँव की सड़को से भी बत्तर हो गया है,,जिसमे चलने वाले अधिकांश बाइक सवार गिर कर चोटिल और कीचड़ से सन जाते है,,जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव की सड़क की इस दुर्दशा के लिए ग्रामीण जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियो को जिम्मेदार मानते है और इसकी सुधार की मांग कर रहे है
सुनील कुमार ( ग्रामीण )
वही जिला मुख्यालय के करीब की सड़को की बदहाली जिला प्रशासन से भी नहीं छुपी है,,और इस मार्ग से गुजरने वाली वाहनो की सख्या कम करने के लिए पेण्ड्री से जिला अस्पताल के लिए बाई पास रोड का निर्माण किया गया है लेकिन पेण्ड्री गांव मे अधिकांश जमीन निजी होने के कारण चौड़ी करण नहीं हो पा रहा है लेकिन केरा रोड को चौड़ा बनाने के लिए कलेक्टर ने डीएम एफ मद का उपयोग करने की योजना बनाई है
एस पी वैद्य ( एडिशनल कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )
जिला मुख्यालय और उससे लगे गांव की मुख्यमार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है,,जिसमे गर्मी भर धूल और हिचकोले खाने के बाद अब यात्री कीचड़ से परेशान है और ग्रामीण इस बरसात से पहले सडको की चौड़ी करण और व्यवस्थित करने की मांग कर रहा है



