माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को किया सम्मानित

जांजगीर चांपा आम जनता को विधिक सहायता और कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर चांपा जिले के अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उच्च न्यायालय बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया,लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को यह सम्मान वर्ष 2023, 2024 और 2025 में नेशनल लोक अदालत के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए मिला,लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामा योग्य मामलों का त्वरित और सरल समाधान किया जाता है,जिससे आम लोगों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलती है,पिछले तीन वर्षों से लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं,उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जांजगीर के माध्यम से 5,000 से अधिक लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्रदान की गई है,वहीं, नेशनल लोक अदालत में 3,000 से अधिक गरीब पक्षकारों को कानूनी मार्गदर्शन दिया गया,इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं,उनके इस समर्पित कार्य से जिले के जरूरतमंद लोगों को न्याय तक आसान पहुंच मिली है,उनके सम्मानित होने पर विधिक सेवा से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



