जांजगीर में अपराधियो के हौंसले इस कदर बुलंद हो गये है की प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर मे चोरी की घटना को दिया अंजाम तीन दान पेटी उठा ले गये चोर CCTV कैमरा में कैद हुए चोर,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर में अपराधियो के हौंसले इस कदर बुलंद हो गये है की प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर मे चोरी की घटना को दिया अंजाम तीन दान पेटी उठा ले गये चोर CCTV कैमरा में कैद हुए चोर,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिला मे अपराधियो के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है,, शनिवार की रात चोरो ने लोगो के आस्था के केंद्र प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर मे चोरी की घटना की अंजाम दिया और तीन दान पेटी उठा ले गए,,घटना की सूचना के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है और टेक्निकल टीम की मदद से जाँच मे जुटी है
जांजगीर चाम्पा जिला के प्रसिद्ध मंदिरो मे एक नहरिया बाबा हनुमान मंदिर है जहाँ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य प्रांतो लोग अपनी मनोकामना लेकर आते है,,हनुमान जी के मंदिर मे मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़ होती है,,कल भी श्रद्धालुओ की भीड़ थी और रात 10 बजे मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह तीन दान पेटी को उठा कर एक कमरा के अंदर रखा और ताला बंद कर विश्राम करने चले मंदिर परिसर मे ही सो गए,,और सुबह जब देखा तो कमरे का ताला टुटा मिला और तीनो दानपेटी के साथ मंदिर के कागजात भी गायब मिले,,मंदिर के दान पेटी चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई
मनु प्रसाद शुक्ला ( मुख्य पुजारी )
मंदिर के तीन दान पेटी चोरी होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पहुचे,,और विवेचना शुरू की,,मामले की गंभीरता की देखते हुए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है,,थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी स्थानीय होने की संभावना है,,जिस तरह चोरी की है उसके लिए पूरी जानकारी रखता है
प्रवीण द्विवेदी ( कोतवाली प्रभारी, जांजगीर )
नहरिया बाबा मंदिर का दान पेटी दो माह से नहीं खुला था,,जिसके कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2 लाख करीब दान पेटी में और पुजारियो के 30 हजार करीब नगद की चोरी हुई है,, मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए 8 CCTV कैमरा लगे है,,जिसमे रेनकोट पहने तीन आरोपियों की गतिविधि रिकार्ड हो गई है,,वही दान पेटी पर नजर रखने के लिए लगाय गए कैमरा को आरोपी ने गमछा से ढँक दिया है,,इस मामले की लेकर पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से जाँच शुरू की है और आरोपियों तक शीघ्र पकड़ने का दावा कर रही है



