Uncategorizedराज्य एवं शहर

जर्वे च गौठान में तीन मवेशियों की मौत,प्रशासन में हड़कंप,भूख और लापरवाही से गई तीन मवेशियों की जान,विधायक ने उठाए सवाल

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से लगे गाँव जर्वे च के गौठान मे तीन मवेशियों की मौत हो गई है,,मवेशियों की मौत के बाद जिला प्रशासन मे हड़कंप मच गया और आनन फानन मे पशु चिकित्सक मौके मे पहुच कर मवेशियों का परीक्षण किया,,और मवेशियों की मौत का कारण भूख के साथ अंदरूनी दवाब को कारण बताया है,,इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने शासन प्रशासन को आड़े हाथ लिया और कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए गौठान को राजनितिक द्वेष के कारण बंद करने का आरोप लगाया और फिर से गौठान शुरू करने की मांग करते हुए इन मवेशियों की मौत के जिम्मेदार लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

जांजगीर जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम जर्वे च के सरपंच प्रतिनिधि ने आज सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा 25 मवेशियों को कुछ समय के लिए रखने की जानकारी दी,,और मवेशियों के खाने पीने के लिए किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं होना स्वीकार किया,,और तीन मवेशियों की मौत के बाद भी पुलिस द्वारा अन्य मवेशियों को व्यवस्था करने के लिए पहल नहीं करने का आरोप लगाया है

कमल कश्यप ( सरपंच प्रतिनिधि जर्वे च )

वही गौठान के अंदर तीन मवेशियों की मौत के मामले मे कांग्रेसी विधायक ने शासन प्रशासन पर निशाना साधा है और मवेशियों के व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को गैर जिम्मेदार बताया,,उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद से गौठान बंद कर दिया गया और गांव गांव के मवेशी सड़क मे आ गए है,,नेशनल हाइवे,,स्टेट हाइवे और गांव की सड़क मे मवेशी का कब्जा है,,पुलिस ने आज मवेशी से भरा पिकअप पकड़ा और मवेशियों को बिना सुविधा वाले गौठान मे छोड़ दिया,,जिसका परिणाम 3 मवेशी भूख प्यास से मर गए,,इसमें राज्य सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और जो भी जिम्मेदार है उन पर कार्रवाई करनी चाहिए

ब्यास कश्यप ( विधायक जांजगीर चाम्पा )

 एल एस ओग्रे ( पशु चिकित्सक जांजगीर )

जिले मे इन दिनों सड़क मे हो रही दुर्घटना मे मवेशियों की मौत को ध्यान मे रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है,,और मवेशीयों के गला मे रेडियम पट्टी पहना कर सड़क दुर्घटना रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जिस तरह कोतवाली पुलिस ने 25 मवेशियों को भूख से मरने के लिए खाली गौठान मे छोड़ दिया और अब उन मवेशीयों को फिर से गाँव मे छोड़ने की तैयारी मे है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!