राज्य एवं शहर

स्कूल परिसर में सफाई कर्मी महिला के ऊपर चाकू से किया हमला महिला की हालत गंभीर

स्कूल परिसर में सफाई कर्मी महिला के ऊपर चाकू से किया हमला महिला की हालत गंभीर


जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े सिरफिरे युवक ने महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया,,,पीड़िता पूर्णिमा देवांगन अकलतरा के अंधीयारी पाठ प्राथमिक शाला में आज सुबह सफाई का काम कर रही थी,, तभी आदतन अपराधी विजय कुमार यादव स्कूल पंहुचा और महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया,,इस घटना के बाद महिला मौके में ही बेहोश होकर गिर गई और स्कूल के स्टॉफ मौके में पंहुचा तब तक आरोपी फरार हो गया मामाले कि जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई और पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है,,,पुलिस के मुताबिक पूर्व में आरोपी विजय कुमार यादव ने पीड़िता के नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी की थी और इस मामले में जेल भी जा चुका है,जमानत में छूटने के बाद पीड़िता के सास के साथ मारपीट की थी और फरार हो गया था, आज इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया,,इस घटना के बाद महिला समूहों शास्त्री चौंक में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू दिया है,,पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!