WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व,मंत्री खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर चांपा,देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जांजगीर चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया,जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली,

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ,इसके बाद मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया,

मुख्यमंत्री के संदेश में प्रदेश की खुशहाली,विकास और सभी वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई,समारोह में पुलिस,नगर सेना और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी,

वहीं जिले के अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की प्रस्तुति दी,

बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।

गुरु खुशवंत साहेब ( कौशल विकास मंत्री )

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया,

सरकार गांव,गरीब,किसान और महिलाओं के विकास के लिए कर रही काम

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों की खुशहाली और गौरव का पर्व है,उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की,उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसानों के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है,सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

शहीद स्मारक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब ने जांजगीर के आत्मानंद स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया,

इसके बाद वे कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंचे,जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साइबर अपराध से आजादी का दिया संदेश

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंत्री खुशवंत साहेब ने स्वयं सेल्फी लेकर लोगों को जागरूक किया,

उन्होंने जिलेवासियों से साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहने और अभियान के तहत सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!