प्रधानमंत्री के आह्वान पर जांजगीर में शुरू हुआ स्वदेशी अभियान,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने निकाली रैली,विदेशी सामान के बहिष्कार की अपील

प्रधानमंत्री के आह्वान पर जांजगीर में शुरू हुआ स्वदेशी अभियान,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने निकाली रैली,विदेशी सामान के बहिष्कार की अपील
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को देश की जनता से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया और विदेशी कम्पनियो को छोड़ने की अपील की है,,प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद जांजगीर चाम्पा जिला के व्यापारिक संगठनों से आज स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालम्बन अभियान की शुरुआत की,,चेम्बर आफ कामर्स ने जांजगीर नेता जी चौंक से रैली निकाल कर कचहरी चौक पहुचे और जनता से विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने की अपील की,,साथ ही विदेश सामग्री को आग के हवाले करते हुए स्वदेशी अपनाने के लिए पम्पलेट वितरण किया,,देश की आर्थिक स्थिति मजबूत के लिए स्वदेशी प्रोडक्ट के उपयोग पर जोर देते हुए चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष ने विदेशी सामग्री का त्याग करने के लिए जन जागरूकता चलाने का संकल्प लिया,,



