राजनीति

इंदु बंजारे ने दाखिल किया नामांकन कार्यकर्ताओ के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया

इंदु बंजारे ने दाखिल किया नामांकन कार्यकर्ताओ के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया
जांजगीर चाम्पा जिले के बहुजन समाज पार्टी के तीनो विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है और बसपा प्रत्याशियों ने छत्तीसगढ़ प्रभारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओ के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया,,और तीनो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया,,बहुजन समाज वादी पार्टी ने इस बार जांजगीर चाम्पा जिले के तीनो सीट में जीतने का दावा किया,,जांजगीर चाम्पा जिले के तीन विधानसभा में इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है,,इस बार पामगढ़ विधानसभा से बीजेपी ने संतोष खुटे,,और कांग्रेस ने शेष राज हर बंश को दावेदार बनाया है वही बहुजन समाज पार्टी ने अपने विधायक इंदु बंजारे को दूसरी बार टिकट दिया है,,जिसके कारण इस बार पामगढ क्षेत्र क्रमांक 38 में त्रिकोणीय मुकाबला होने का आसार है,,
पामगढ़ विधान सभा के वोटर
पामगढ विधानसभा में इस बार कुल 2 लाख 11 हजार 900 वोटर है,,जिसमे 1 लाख 8 हजार 577 पुरुष और 1 लाख 3 हजार 323 महिला वोटर के लिए शामिल है,,
2018 जीत हार का अंतर
पामगढ विधानसभा को वैसे तो बहुजन समाज वादी पार्टी का गढ़ मना जाता है,, जनसंख्या के आधार पर SC वर्ग की बाहुल्यता है लेकिन SC वर्ग के लिए रिजर्व होने के कारण ओबीसी और जनरल वोटर का वोट निर्णायक भूमिका अदा करती है,,पिछले चुनाव में 2018 कांग्रेस और बीजेपी के मतों इजाफा जरूर हुआ है लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने बढ़त बनाये रखी,,
2018 में बसपा से इंदु बंजारे को 50 हजार मिला था
129 वोट,,कांग्रेस के प्रत्याशी गोरे लाल बर्मन को मिला था
47 हजार 67 वोट और बीजेपी के अम्बेश जांगड़े को मिला था
32 हजार 767 वोट मिले, जिसमे बसपा प्रत्याशी इंदु बंजारे ने 3010 मतों से जीत हासिल की,,इस बार कांग्रेस और बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है,,और बसपा ने इंदु बंजारे पर भरोसा जताया है,,बसपा प्रत्याशी इंदु बंजारे ने अपना नामांकन दाखिल करते हुए पामगढ के साथ जांजगीर चाम्पा जिला के तीनो सीट जीतने का दावा किया,,



फुटेज व बाइट – इंदु बंजारे ( प्रत्याशी पामगढ बसपा )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!