जांजगीर नैला: नाली निर्माण में गड़बड़ी को लेकर बवाल,कांग्रेस और बीजेपी पार्षद एकजुट

जांजगीर नैला: नाली निर्माण में गड़बड़ी को लेकर बवाल,कांग्रेस और बीजेपी पार्षद एकजुट
जांजगीर नैला नगर पालिका में इन दिनों नहरिया बाबा रोड पर 77 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का काम हो रहा है,,लेकिन इस काम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है,,वार्ड क्रमांक 06,,07 और 08 में हो रहे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं,,कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पक्षों के पार्षदों ने एकजुट होकर कैमरा के सामने पूरा चिठा खोल दिया है,,और सीएमओ,,इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

कांग्रेस पार्षद विष्णु यादव का आरोप है कि जिस नाली का निर्माण किया जा रहा है,,उसमें तय मानकों का पालन नहीं किया गया है,,उन्होंने बताया कि राजीव सिंह के घर से लेकर ओमकार सिंह के घर तक बनने वाली इस नाली में न तो सही ढंग से चार इंच का रेती बेस डाला गया है और न ही छह इंच की टॉप लेयर बनाई गई है,,कई जगहों पर सिर्फ दो इंच की परत डालकर काम पूरा दिखा दिया गया है,,उन्होंने यह भी कहा कि जहां नाली बन रही है,,वह जगह दलदल में तब्दील रहती है,,लेकिन फिर भी वहां बिना पक्की तैयारी के काम किया जा रहा है जिसके चलते ठेकेदार के साथ वाद विवाद बढ़ता जा रहा है

इसी तरह,,बीजेपी के पूर्व पार्षद अमित यादव ने भी ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे वार्ड में काम तो हो गया है,,लेकिन जो क्वालिटी होनी चाहिए थी,,वैसा काम नहीं हुआ,,न तो पानी से तराई की गई और न ही मजबूत बेस डाला गया,,ठेकेदार द्वारा थर्ड क्लास क्वालिटी का काम कराया जा रहा है।

इस पूरे मामले में एक और बड़ा आरोप यह है कि नगर पालिका सीएमओ प्रहलाद पांडेय ने अपने करीबी बीजेपी पार्षद के भाई को नाली निर्माण का ठेका दिलाया है,,जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जब इस विवाद की जानकारी सीएमओ को हुई तो उन्होंने इंजीनियर के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया,,इंजीनियर को सही काम करने की हिदायत दी गई,,लेकिन पार्षदों और मोहल्लेवालों का कहना है कि इससे समस्या का क्या हल निकाल पायेगा या नहीं

फिलहाल यह मुद्दा जांजगीर नैला में चर्चा का विषय बना हुआ है और कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के आलावा वार्ड वासी मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।



