राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा: पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन और चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा: पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन और चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम बनाहिल के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज पानी की गंभीर समस्या को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया है,,आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू किया

 

जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है,,ग्राम बनाहिल के निवासियों का कहना है,,कि गांव के पास स्थित प्लांट के कारण बोरवेल और हैंडपंप पूरी तरह सूख गए हैं,,जिससे जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई योजनाएं भी फेल हो चुकी हैं,,पानी की समस्या ने ग्रामीणों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है,,ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने पानी की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया गया था,,लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया,,बार-बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई,,चक्काजाम के दौरान अब तक जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा ह

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया,,तो उनका प्रदर्शन और उग्र हो सकता है,,ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने और प्लांट के प्रभाव को कम करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है,,प्रशासन की लापरवाही से परेशान होकर ग्रामीण अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं,,स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को शीघ्र कदम उठाने की आवश्यकता है,,अन्यथा हालात और बिगड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!