छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा – भाजपा की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी , देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी

जांजगीर चाम्पा। जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी हो गई है.जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अपनी नई टीम में सभी समीकरण को साधते हुए नए लोगों को मौका दिया है. जिसमें युवा, महिला,सभी को सम्मिलित किया गया है। जिले के तीनों विधानसभा से नए कार्यकर्ताओं को मौका मिला है. जो आने वाले समय में जिला कार्यकारिणी में सक्रियता से काम करेंगे।
अब यह टीम जिला भाजपा के रूप में जिले में काम करेगी. हालांकि कई कार्यकर्ता का इस लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस नजर आ रहे है। जिला टीम में 6 उपाध्यक्ष एवं 6 मंत्री बनाया गया वही दो लोगों को महामंत्री बनाया गया है. पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Beta feature



