WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर ने पुरुष वर्ग में,दुर्ग ने महिला वर्ग में जीता पहला सीनियर नेटबॉल खिताब जांजगीर में 7 और 8 अगस्त को आयोजित

जांजगीर ने पुरुष वर्ग में,दुर्ग ने महिला वर्ग में जीता पहला सीनियर नेटबॉल खिताब

जांजगीर में 7 और 8 अगस्त को आयोजित पहली फर्स्ट फाइव सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। पुरुष वर्ग में जांजगीर-चांपा की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। पुरुष वर्ग में दुर्ग उपविजेता रही और महिला वर्ग में जांजगीर-चांपा ने दूसरा स्थान पाया।

प्रतियोगिता में 280 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और ऑफिशियल समेत कुल 356 लोगों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग की 16 और बालिका वर्ग की 12 टीमों ने मैदान में अपना हुनर दिखाया।

उद्घाटन और समापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक व्यास कश्यप ने किया। समापन समारोह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि यहां से नेशनल लेवल के लिए एक मजबूत टीम तैयार होगी, जो प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करेगी। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

सम्मान और योगदान

समारोह में भारत का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुकीं खिलाड़ी सोनम शर्मा का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कई ऑफिशियल और रेफरी का अहम योगदान रहा, जिनमें पवन पटले, प्रशांत जेको, अशोक साहू, प्रीतम गढ़वाल, मंदाकिनी श्रीवास, भोजराज, अनिल सिंह, योगेश साहू, राजेश प्रताप सिंह, अमित तिवारी, लोकेन्द्र साहू और अनूप यदु शामिल रहे।

विजेता–उपविजेता सूची

पुरुष वर्ग: विजेता – जांजगीर-चांपा, उपविजेता – दुर्ग, संयुक्त तीसरा – बेमेतरा और जशपुर

महिला वर्ग: विजेता – दुर्ग, उपविजेता – जांजगीर-चांपा, संयुक्त तीसरा – कोरबा और रायपुर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!