राज्य एवं शहर

जांजगीर में नगर पालिका और पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,,दुकानदारों का विरोध,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

  1. जांजगीर में नगर पालिका और पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,,दुकानदारों का विरोध,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर के कहचरी चौक से लेकर नेताजी चौक होते हुए लिक रोड तक के क्षेत्र में नगर पालिका और जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई,,इस अभियान के तहत दुकान के बाहर रखे होल्डिंग और अन्य सामानों को हटाया गया है,,जिसे लेकर कई दुकानदारों ने विरोध जताया है,,

नगर पालिका और पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने इस कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर रखे हुए सामान को हटाने का आदेश दिया,,अधिकारियों का कहना है कि ये सामान यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे और शहर के सौंदर्य को भी बिगाड़ रहे थे,,इस कदम का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और लोगों के लिए बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करना है हालांकि, इस कार्यवाही के खिलाफ कई दुकानदारों ने विरोध किया और इसे अनुचित बताया। उनका कहना है कि होल्डिंग और सामान उनके व्यवसाय का हिस्सा हैं और इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। विरोध कर रहे दुकानदारों ने नगर पालिका और पुलिस से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

अधिकारियों ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे सभी के हितों का ध्यान रखते हुए यह कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों का उपयोग न करें, ताकि शहर की व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इस कार्यवाही के बाद नगर पालिका और पुलिस ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए इस अभियान को आगे भी जारी रखने की योजना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!