राज्य एवं शहर

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने पुलिस न्यायपालिका की संयुक्त तैयारी,अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

जांजगीर चांपा जिले में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायालय सभागार जांजगीर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई,,इस बैठक में न्यायपालिका और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मिलकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


बैठक की अध्यक्षता द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गणेशराम पटेल ने की उन्होंने जिले के सभी थानों से आए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है,,उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि अदालत से जारी होने वाले नोटिसों को समय पर “तामील” कराना बहुत जरूरी है,,ताकि अधिक से अधिक मामलों का निराकरण लोक अदालत में हो सके,,न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा जारी नोटिसों को प्राथमिकता के साथ संबंधित पक्षों तक पहुंचाया जाए,,उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।


बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया गया,,विशेष रूप से सत्येंद्र कुमार अंतिल और अर्नेश कुमार मामलों में जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए,,ताकि कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे,,इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा,,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा,,सीएसपी योगिता खापर्डे सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों से पुलिस अधिकारी मौजूद रहे,,सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे मिलकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे,,गौरतलब है कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से समाधान किया जाता है,,जिससे आम लोगों को राहत मिलती है और न्यायिक प्रक्रिया भी सरल होती है,,ऐसे में प्रशासन और पुलिस की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की सफलता के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!