राज्य एवं शहर

KSK PLANT केएसके पॉवर प्लांट में फिर एक मजदूर ने लगाई फांसी,मौके पर पहुंची पुलिस

KSK PLANT केएसके पॉवर प्लांट में फिर एक मजदूर ने लगाई फांसी,मौके पर पहुंची पुलिस


जिले के केएसके पॉवर प्लांट (Ksk Power Plant) के अंदर फिर एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
बता दें कि पूरी घटना मंगलवार सुबह 4 से 5 बजे की बताई जा रही है घटना केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट की है. जहां मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी है. मृतक प्लांट के अंदर इलेक्ट्रीशियन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है.
इधर इस पूरे मामले में मृतक के परिजन के एस के पावर प्लांट पहुंचे हैं और प्रबंधन को मौके पर बुलाने सहित विभिन्न कई मांगो को लेकर हंगामा कर रहे हैं इधर घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्लांट पहुंचे हुए हैं और प्रबंधन की मनमानी तानाशाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर मृतक परिवार को न्याय देने की बात कर रहे हैं।
फिरहाल़ पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!