23 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे भूविस्थापित,कर रहे है धरना प्रदर्शन,प्लांट प्रबंधन पर वादाखिलाफी करने का लगा रहे है आरोप देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

23 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे भूविस्थापित,कर रहे है धरना प्रदर्शन,प्लांट प्रबंधन पर वादाखिलाफी करने का लगा रहे है आरोप
देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चांपा जिला के नरियरा में स्थित केएसके महानदी पावर प्लांट के मुख्य गेट के सामने भूविस्थापीत संघ ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है भूविस्थापीत संघ ने प्लांट प्रबंधन पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाए है और अपने 23सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से प्लांट प्रबंधन को मांग पत्र दिया है जिस पर कोई विचार नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का चेतावनी दी है,,
जांजगीर चांपा जिला के सबसे बड़े पावर प्लांट में से एक केएसके महानदी पावर प्लांट के सामने भूविस्थापित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सुबह से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है साथ ही मुख्य गेट के सामने बैठ कर प्लांट में मजदूरों का आने जाने पर रोक लगा दिए है, और जमकर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी कर रहें है भूविस्थापित संघ की 23 सूत्रीय मांग को पूरा करने के लिए प्लांट के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने तैयारी कर ली है भू विस्थापितों का प्रमुख मांग जमीन का मुआवजा, नौकरी, पेंशन और सीएस आर मद का उपयोग 11गोद ग्रामों में मूलभूत सुविधा का विकास कार्य करने की मांग की है मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने चेतावनी दी है वही अब तक प्लांट प्रबंधन इस मामले पर बात तैयार नही है,,
भूविस्थापित के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बल तैनात किए हैं वही भू विस्थापितों के 23 सूत्रीय मांग को लेकर एडिशन कलेक्टर ने प्लांट प्रबंधन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और मौके पर उपस्थित अधिकारी आक्रोशित भूविस्थापितो को समझाइए देने का प्रयास कर रहे हैं।
प्लांट की स्थापना के 11 वर्ष बाद भी प्लांट प्रबंधन द्वारा भूविस्थापितो की समस्या को अब तक नहीं सुलझाया गया जिसके कारण अब भी प्रबंधन के खिलाफ भूविस्थापितो का आंदोलन जारी है वक्त रहते प्लांट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी समस्या का निराकरण नहीं कर पाने पर स्थित गंभीर हो सकता है,आंदोलन जारी रहने पर केएसके पावर प्लांट का बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है,,



