सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी,जांजगीर-चांपा में बड़ा मामला उजागर

सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी,जांजगीर-चांपा में बड़ा मामला उजागर
जांजगीर चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बम्हनीडीह ब्लॉक के डभराखुर्द सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई कराने की बजाय उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। स्कूल के प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे बच्चों से रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाते हुए कैमरे में कैद हो गए यह,वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया। लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर बच्चों को शिक्षा देने वाले ही अगर उन्हें मजदूरी करवाने लगेंगे तो भविष्य कैसा बनेगा,मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए,शिक्षा अधिकारी ने तुरंत प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है,अब सबकी नजर इस पर है कि इस लापरवाह शिक्षक पर आगे कितनी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों की मांग है कि बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।



